आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन (जौनपुर)12 मार्च थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल गांव निवासी युवक उसके घर में अश्लील सामग्री, फोटो आदि अक्सर फेंकता रहता था। एक दिन घर में अकेली देख वह घुसकर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि महमदपुर गांव निवासी सचिन राव उसे गलत नीयत से देखता रहता है। गत पहली मार्च की रात सचिन उसके घर के बरामदे में अश्लील पत्र और फोटो फेंक गया। पत्र में उसे धमकी भी दी गई थी। जिससे परिवार के लोग डरे हुए थे। गत छह मार्च को परिवार के लोग खेतों में काम करने चले गए। आरोप है कि मौका पाकर सचिन उसके घर के भीतर घुस कर जबरन उसका हाथ पकड़ कमरे की तरफ खींचने लगा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपित भाग गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।