आमिर, देवल ब्यूरो ,सुइथाकला (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के वासगांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी गौरीशंकर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे जमीन विवाद को लेकर उनके पड़ोसी महेन्द्र मिश्र,प्रवीण मिश्र,श्रीकेश मिश्र तथा रीता मिश्र उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घर में रखे कुछ सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस चारों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच में जुटी है।