कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।14 मार्च को अंबेडकरनगर जिले के शिक्षा क्षेत्र रामनगर अंतर्गत स्थित पी.एम.श्री विद्यालय माडरमऊ में वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं नाटकीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों की बेहतर योग्यताओं का विकास किया जा रहा हो।कार्यक्रम का संचालन प्रवेश मौर्य ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह खान ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एआरपी अभिषेक यादव उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप शुक्ला भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के मंत्री राहुल कन्नौजिया और विनय चतुर्वेदी शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार रमेश मौर्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठवीं की छात्रा श्रद्धा चौहान ने अपने व्याख्यान में गुरु की महत्ता, अनुशासन और बेहतर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।इस अवसर पर पी.एम.श्री विद्यालय माडरमऊ के प्रधानाध्यापक रफीउल्लाह खान, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता, सहायक अध्यापक रवि मौर्य, ऊषा पाण्डेय, प्रियंका मौर्य, विशाल सिंह, कलावती देवी, सुशीला देवी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही।मुख्य अतिथि एआरपी अभिषेक यादव ने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय का मान बढ़ाया। इनमें सुगंध, श्रद्धा चौहान, हिमांशी, परवीन और हिमांशु शामिल रहे।इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लॉक स्तरीय गणित प्रतियोगिता में सुगंध ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन सभी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रमेश मौर्य ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के इस विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में यहां कक्षा आठवीं तक की शिक्षा दी जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे बारहवीं तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।