कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम सिरसिया ओझा नगर के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में हुई दो युवकों की दर्दनाक मौत से गुस्साए ग्रामीणों एवं परिजनों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया था जिसमें पुलिस ने उपनिरीक्षक अर्जुन यादव की तहरीर पर 25 ज्ञात एवं 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।उप निरीक्षक अर्जुन यादव द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि किसी द्वारा गलत अफवाह फैलाई गई और दोनों युवकों की मौत का जिम्मेदार डायल 112 वाहन है। इस गलत सूचना पर गुस्साए सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों एवं परिजनों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 45/26 धारा 191(2) 191(3)121(1)132/352/352(3) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट लालती पत्नी रमाकांत 25 नामजद एवं 200अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पीएसी तैनात कर दी गई और मौके पर एडिशनल एसपी शयमदेव, एसडीएम आलापुर, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सड़क मार्ग अवरूद्ध करने वाले ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर थाने ले आए और दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 43/26 धारा 281 बीएनएस106 (1) में दर्ज कर विवेचना प्रचलित है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 25 ज्ञात एवं 200 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मार्च 15, 2026
0
Tags