देवल संवाददाता, मधुबन। जनसेवा के संकल्प के साथ रविवार को स्थानीय नगर पंचायत के पांती गली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व मधुबन विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके यादव और सीएचसी फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ.राजीव पांडेय ने भरत भैया के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में लखनऊ,वाराणसी और गोरखपुर, मऊ के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य मेले में नेत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग,जनरल मेडिसिन,स्त्री रोग,नाक-कान-गला, कार्डियोलॉजी,दन्त रोग और बाल रोग विभाग के 10 काउंटर लगाए गए थे। शिविर में हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य आकर्षण नेत्र विभाग रहा,जहां लगभग 550 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इनमें से 350 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया है,जिनका उपचार आगे निःशुल्क कराया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक भरत भैया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा ही मेरे राजनीतिक जीवन का मुख्य उद्देश्य है। गरीबों के सेवा और उनके अधिकारों के लिए मैं आजीवन संघर्षरत रहूंगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव किसी भी गरीब की लाचारी नहीं बनना चाहिए। शिविर में चिकित्सा जगत के नामी वाराणसी से डॉ.आरबी यादव, लखनऊ से डॉ.जेपी मल्ल और डॉ सौरभ मौर्य (केजीएमयू),मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से डा.एसपी सिंह, डॉ.पी कुमार साहनी और डॉ.यूबी मिश्रा,कल्पनाथ राय मेडिकल कालेज से अंकित राय और डॉ. विकास सिंह,मऊ से डॉ.विश्वजीत सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. सरिता (शारदा नारायण हॉस्पिटल) सहित,डॉ.अजय शाह,डॉ.आरएन सिंह,डॉ.जमशेद मेमोरियल क्लीनिक फतहपुर मंडाव के डॉ.नासिर अली,आस्था हास्पिटल मधुबन के डॉ.अशोक कुमार आदि रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम सिंह,बब्लू ठठेरा,आलोक मल्ल,अजय मल्ल,रोमित सिंह,संजीव पाल,संजय सिंह,कौशल चौहान,मुन्ना सिंह,नरेंद्र मल्ल निराला,सिनोद राजभर,अजय यादव,प्रभुनाथ शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।