देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सोनभद्र जिला मुख्यालय पर बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगोष्ठी आयोजित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े समाज की आवाज उठाई तथा उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की सरकार बनाने में भी कांशीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगोष्ठी में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ तथा प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गौड़ ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और वंचितों को राजनीतिक ताकत देने का काम किया, जिसकी वजह से आज समाज के कमजोर वर्गों की आवाज मजबूत हुई है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे और परमेश्वर दयाल समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने का कार्य किया और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम में जेपी भारती, रमेश कुमार वर्मा, विगन प्रसाद भारती, रमेश कुमार बागी, बबलू धागर, सुधा त्रिपुरारी गौड़, लल्लू भारती, अमर सिंह खरवार, अनिल प्रधान, यशवंत सिंह पटेल, विजय यादव, अनिल कुमार यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, बाबूलाल यादव, अवध नारायण यादव, परमेश्वर यादव, वेदमानी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, कौशल, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सूरज मिश्रा, मनोज सिंह, नारायण यादव, विकास, फारूक अली, जिलानी, कृपा शंकर चौहान, मुकेश सिंह, चंद्रभूषण, शिवनारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)