देवल संवाददाता, मऊ। अवगत कराना है कि प्रधानाचार्य आईटीआई/नोडल आधिकारिक व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता विभाग अरुण यादव वर्तमान में जनपद मऊ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि उनके पिता स्वर्गीय रामचंद्र यादव निवासी कनेरी पोस्ट फूलपुर जनपद आजमगढ़ का स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिनांक 13 मार्च 2026 को लखनऊ में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह एक सामाजिक प्रतिष्ठित एवं नेक इंसान थे। परिवार में आए इस दुख घड़ी पर श्री हरि संपूर्ण परिवार को संभलने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।