देवल संवाददाता, मऊ। जनपद आगरा एवं कासगंज में स्कूली वाहनों की दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर आज अवकाश के दिन परिवहन कार्यालय मऊ में 13 विद्यालय वाहनों का फिटनेस चेकिंग किया गया। आगरा एवं कासगंज में फिटनेस फेल वाहनों के प्रयोग के कारण सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनके कारण विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज की गई थी। एआरटीओ सोहेल अहमद ने बताया कि समस्त स्कूली वाहनों की फिटनेस चेकिंग की जाएगी। अगर कोई स्कूली वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसके सीज की कार्रवाई की जाएगी।