देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर डीजल चोरी करने वाले संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 240 लीटर चोरी का डीजल, 6 प्लास्टिक जर्किन, टंकी तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की सरिया तथा करीब 2 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के अंधेरे में खड़ी हाईवा गाड़ियों को निशाना बनाकर उनकी टंकियां तोड़ते थे और डीजल निकालकर सस्ते दामों पर बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोपाल बैगा उम्र 32 वर्ष और विजय कोल उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव तथा कांस्टेबल सौरभ वर्मा की अहम भूमिका रही।
.jpeg)