आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर रमजान के आज आखिरी रोजे में हम सब ये अहद करे कि हम सब अपने को गुनाहों से दूर करके सच्चे मुसलमान बनेंगे मौलाना महफुजुल हसन खां
जौनपुर
आज रमजान की आखिरी तारिख 30 रमजान को जुमे होने की वजह से मस्जिदों मे नमाजे जुमा अदा करने के लिए नमाजियों की भारी तादाद देखने को मिली जबकि 23 रमजान वाले जुमे को अलविदा जुमा के तौर पर लोग नमाज अदा कर चुके हैं आज शिया जामा मस्जिद नवाब बाग मे
इमामे जुमा व प्रिन्सिपल जामिया इमानिया नासिरया जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाज अदा कराई माज से पहले खुत्ब ए जुमा में उन्होंने कहा कि इस साल के रमजान का आखिरी रोजा आज है हम सब आज अल्लाह से ये दुआ करें कि हम सब मुस्तकबिल (भविष्य )में गुनाहो से दूर रहेंगे और सच्चे मुसलमान बनेंगे अल्लाह हम सबको मुस्तकबिल {भविष्य } मे भी इबादत की तौफिक इनायत फरमाए उन्होने फितरे की अहमियत पर रोशनी डाली मौलाना महफुजुल हसन ने अपने मुल्क भारत मे अमन और शांतिः के लिए दुआ की साथ ही ईरान के लिए भी दुआएं कराई रहबरे मोअज्जम शहीद आयतुल्ला उल उज्मा सैय्यद अली खामेनाई, ईरान के सुरक्षा प्रमुख शहीद अली लारीजानी और दीगर शहीदो की मगफेरत के लिए दुआ की
शिया जामा मस्जिद के मुत्तवली शेख अली डेजी ने बताया कि कल दिनांक 21 मार्च 2026 बरोज सनीचर ईदुल फितर की नमाज ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज मे पहली नमाज 9 बजे सुबह होगी जिसे हुज्जतुल इस्लाम मौलाना महफुजुल हसन खान अदा कराऐंगे दूसरी नमाज़ 10 बजे सुबह हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आबिद आगा खां नजफी अदा कराऐंगे