देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर गुरूवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य वंश के तीसरे एवं सबसे महान सम्राट
थे। उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर बौद्ध धर्म अपना कर अपनी प्रजा के कल्याण के लिए अहिंसा और धर्म का कर्म किए, जिससे हर समाज का भला करने का काम किया। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क से सदन तक हर समाज के लिए लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और उनकी हर तरह से मदद करने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है और उनके हित की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद शईद कुरैशी, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडेय, विमलेश पटेल, कामरान खान, विनीत सरोज, दीपक केसरी, चंद्र भूषण यादव आदि मौजूद रहे।
.jpeg)