देवल, ब्यूरो चीफ,डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहथि ग्राम पंचायत में गुरूवार को सम्राट अशोक मौर्य के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका ग्रामीणों व आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन में देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं व श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रवचन व सामूहिक प्रार्थना की, जहां भिक्षुओं ने सम्राट अशोक के धम्म, अहिंसा और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सम्राट
अशोक के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए समाज में समानता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का आह्वान किया तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन व प्रवचन से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया, जिससे बेलहथि गांव की एक नई पहचान उभरती नजर आई।
.jpeg)