आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी जो फर्स्ट टीम गंज पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सामाजिक विचारों के धनी पूर्व सांसद राज्यसभा शिवदयाल चौरसिया जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने शिवदयाल चौरसिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात उनके जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया जी देश में लोक अदालत के जनक तथा पिछड़ा वर्ग आयोग (काका कालेलकर आयोग) के भी सदस्य रहे।
13 मार्च 1903 में लखनऊ में जन्म हुआ शिक्षा दीक्षा के बाद लखनऊ लोवर कोर्ट, हाईकोर्ट, बिहार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता भी रहे।
उन्होंने सामाजिक असमानता, छुआछूत और पिछड़ेपन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्हें पिछड़े वर्ग आंदोलन का एक मजबूत हस्ताक्षर माना जाता है। वो सदैव शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों के हक अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्षशील रहे।
आज ऐसे महापुरुष को समाजवादी पार्टी जौनपुर नमन करती है और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प पुनः लेती है।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
गोष्ठी को ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, दीपक विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, धीरज बिंद, किशन यादव छात्र नेता, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।