देवल, ब्यूरो चीफ,बीजपुर, सोनद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय सिविल सेवा में सात सौ 83 रैंक हासिल करने वाले सौरभ गुप्ता के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना के महाप्रबंधक पीके नायक, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक चौधरी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनुराग प्रकाश, एसजेएस के प्राचार्य रोनाल्ड नोरोहा, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा, उपेन्द्र प्रताप सिंह, राम कुमार दास के साथ विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार एवं सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सर्वप्रथम विद्यालय में हवन किया गया। सौरभ गुप्ता मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। हवन में सौरभ की मां गिरिजा देवी एवं भाई आशुतोष ने भी भाग लिया। हवन के उपरांत मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पीके नायक ने सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सौरभ गुप्ता के माता-पिता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजकुमार ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि सौरभ दसवीं की परीक्षा में टेन सीजीपीए तथा बारहवीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि सौरभ प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पटना आईआईटी में दाखिला लेने में सफल
हुआ था। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस उपलब्धि पर अंजली सिंह, तन्वी तिवारी, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, शुभम कुमार, रामेश्वर, ओम बाबू समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने सौरभ गुप्ता को बधाई दिया है।
.jpeg)