देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील घोरावल में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके
से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए। इस दौरान 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 52 मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। तहसील राबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ, यहां 72 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 60 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में 19 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया और 16 मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। वहीं, तहसील दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 24 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
.jpeg)