देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर / सोनभद्र। क्षेत्र में कार्यरत कलिंगा कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की आमजन में व्यापक सराहना हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों को लोग सराहनीय बता रहे हैं। कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। कई गांवों में हैंडपंप की मरम्मत, स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तथा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में कलिंगा कंपनी के एचआर हेड राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को जारी रखेगी। मां करणी सेना उत्तर प्रदेश सचिव एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नेता सोनेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि कलिंगा कंपनी खड़िया, झिंगुरदा, अमलोरी तीन प्रोजेक्ट चला रही है। राघवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला है उनके कार्यों की सराहना हो रही है एवं औपचारिक मुलाकात कर बधाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कलिंगा कंपनी के इन प्रयासों से उनके जीवन स्तर में
सकारात्मक बदलाव आया है। लोगों ने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की है।
.jpg)