देवल संवाददाता, इन्दारा। मलेशिया में पांच मार्च को ह्रदय गति रुकने से मौत के बाद युवक का शव बुधवार की दोपहर उसके गांव खालिसपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पति का शव देखते ही पत्नी किरन रोते-रोते बेहोश हो गयी। अन्य भाई भी रो-रोकर बेसुध हो जा रहे थे। उसका बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी उमा सैनी (35) वर्षीय तीन वर्ष 2023 में विदेश (मलेशिया) कमाने के लिए गया था। बताया जाता है कि जब से वहां गया,तभी से स्वजन के भरण-पोषण के लिए काम करने लगा। इस बीच पांच मार्च को स्वजन को फोन से उमा सैनी के मौत की सूचना मिली। स्वजन का रो-रोकर बेहाल हो गया। सभी शव के यहां आने का इंतजार करने लगे। उमा सैनी का शव जहाज से लखनऊ लाया गया। वहां से सड़क मार्ग से शव गांव पहुंचा तो यहां कोहराम मच गया। शादी होने के बाद से मलेशिया कमाने चला गया। दिसंबर में आने वाला था कि पांच मार्च को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सात दिन बाद शव गांव पहुंचा तो पत्नी ने पति का शव देखते ही रो रो कर बेहाल हो गई।पास-पड़ोस के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। मृतक उमा सैनी काफी मिलनसार व सरल स्वभाव का था,इसके चलते शव देखते ही सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। उसका शव को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।