देवल संवाददाता,गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा हेतिमपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1.मनीष कुमार पुत्र मंगरू कुमार 2.अमित यादव पुत्र रामाश्रय यादव को 03 राशि गोवंश एवं 02 अदद पिकप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा- 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व आपराधिक इतिहास* –
*01. मनीष कुमार पुत्र मंगरू कुमार निवासी भगतुआ सरसौल थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष*
(i) मु0अ0सं0 80/2026 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना जमानियाँ गाजीपुर
*02. अमित यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी बरवाँ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष*
(i) मु0अ0सं0 80/2026 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना जमानियाँ गाजीपुर
*बरामदगी-*
03 राशि गोवंश (02 गाय,01 बछड़ा), 02 अदद पिकप वाहन
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* –
01. उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर