आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद, जौनपुर। महाराष्ट्र के पालघर जनपद स्थित विरार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजन नाईक के नेतृत्व में आई एक प्रतिनिधिमंडल टीम ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दौरे के दौरान टीम ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनसंपर्क की स्थिति की जानकारी भी ली।
इस दौरान टीम ताला मझवारा गांव के सुगुरदीपुर स्थित ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह के आवास पर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, साधु सिंह, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह सहित कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक राजन नाईक ने बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है, गांव-गांव तक सड़कें बनी हैं और नए निर्माण कार्यों से क्षेत्र का स्वरूप बदला है। इससे आम जनता को रोजगार के अवसर भी मिले हैं।
उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते थे, लेकिन अब यह संख्या कम हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर ही लोगों को काम मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश विकास की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राजन नाईक ने यह भी कहा कि जहां-जहां देश में भाजपा की सरकारें हैं, वहां जनता को स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को किसी गुंडे या माफिया से डरने की जरूरत नहीं पड़ती और माहौल पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है।
इस दौरे के दौरान उनके साथ जगदीश वर्तक, अरुण म्हात्रे, राजेश म्हात्रे, जयश्री नाईक, ज्योत्सना पाटिल, संगीता म्हात्रे, शशिकांत पाठक, अजय सिंह, गोलू सिंह जमैथा, चंचल सिंह, राजकेशर सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय के लिए महत्वपूर्ण बताया।