देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। मेडिकल कालेज से संबंद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक होमगार्ड की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी होमगार्ड रामसूरत यादव उम्र 55 वर्ष ड्यूटी पर तैनात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड रामसूरत यादव की ड्यूटी जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित लोढ़ी पुलिस चौकी पर लगी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान होमगार्ड हाइवे किनारे खड़े थे। उसी दौरान वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस उक्त अज्ञात वाहन की धर-पकड़ में जूटी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हांथ नहीं लग सकी थी।
.jpeg)