देवल संवाददाता,मऊ। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को यूजीसी के नए नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा यूजीसी 2026 विनिमय बनाया गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है। जिसके कारण पिछड़े वर्ग के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सरकार के यूजीसी बिल को दोबारा उसी तरह से लागू किया जाए। ऐसा न होने की दशा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिलेश यादव, गजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार रावत, ज्ञानचंद सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।