आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर,जौनपुर बुधवार।भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया।इसी क्रम में जलालपुर क्षेत्र के जनहित महाविद्यालय में जिला संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को मनाई जाती है, जिसे भाजपा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाती है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय जी का निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ था। वे भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक थे,मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
मुख्य वक्ता ब्रह्मदेव उपाध्याय ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे।
उन्होंने कहा कि जब तक सबसे कमजोर और वंचित व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास अधूरा रहता है। वास्तविक प्रगति का आकलन गरीब और वंचित वर्ग को मिल रहे लाभ के आधार पर ही किया जाना चाहिए।
वक्ता डॉ नृपेन्द्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा को देश के लिए नई दिशा देने वाला बताया।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह,दिनेश चौधरी,भूमिविकास बैंक चेयरमैन डॉ अजय सिंह, डॉ आलोक सिंह,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव,मेहीलाल गौतम,जटाशंकर सिंह,अरविन्द सिंह,संदीप सिंह,आमोद सिंह,पवन गुप्ता,सुदर्शन सिंह,हरिराम पाल,रणविजय सिंह,दिनेश सोनकर, श्रीप्रकाश पांडे,आशा मौर्या,विजय कुमार पटेल,राकेश शुक्ला,बृजेश सिंह,स्कन्द पटेल,महेंद्र प्रजापति,राजेश सोनकर,मीना पटेल,पूजा श्रीवास्तव,शिवशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे