आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ग्रामीणांचलों में वित्तीय जागरूकता की धरातली हकीकत परखने के लिए भेजी गयी चार सदस्यीय टीम ने सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष जाफरून एजाज की अध्यक्षता में ग्राम संगठन कार्यालय के पास संगठन की महिला सदस्यों से वित्तीय समावेशन एवं बैंकिग से सम्बंधित योजनाओं, लेन देन के तरीकों, डिजिटल ट्रांजेक्शन, साइबर क्राइम, आदि की जानकारी ली तथा उनके बैंक योजनाओं के प्रति ज्ञान का आंकलन किया तथा आरोह फाउंडेशन की टीम ने महिलाओं को बैंकिग फ्राड साइबर क्राइम, और लालच देने वाले एप्लिकेशन को डाउनलोड न करने के सम्बन्ध में जानकारी दी इस अवसर पर हँसा रिसर्च टीम लीडर रविंद्र उपाध्याय, प्रशांत शुक्ला, कल्पना मौर्या , राहुल मिश्रा आरोह फाउंडेशन के जिला कॉर्डिनेटर रमेश कुमार बागी, आशीष कुमार पटेल, सुरजीत बिन्द, संस्कृति, अनिल पटेल महिला ग्राम संगठन की पूनम गुप्ता, इंदुबाला विश्वकर्मा, कामना गुप्ता, राजकुमारी, काजल शाव, तरमिन आदि सैकड़ों महिलाये उपस्थित रही।