देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धान खरीद सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि क्रय प्रभारियों के द्वारा किसानों के धान की तौल करने के बाद फिड नहीं किया जा रहा है। एक महीने से ऊपर हो जाने के बावजूद मजबूरी में किसान कय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। कहा कि तमाम कय केन्द्रों पर छोटे किसानों का धान अभी तक पड़ा है। उसकी तौल नहीं की गई। मांग की कि केंद्र पर रखे धानों को तत्काल खरीदा जाए। तौल हो चुके धान को तत्काल फीड किया जाए। मौके पर प्रभु पाल, सुभाष चंद्र पाल, दीनानाथ यादव, निर्भय, राधेश्याम, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
.jpeg)