देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर निकायों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस सम्भव में नगरवासियों की समस्याएं सुनी गई। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में प्राप्त 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबर में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3,
नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2 शिकायती पत्रों में से मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। नपा अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित वार्डों के क्षतिग्रस्त सड़क नाली रोड लाइट संबंधित समस्याओं को देखते हुए तत्काल निस्तारण के लिए सभासद अवगत कराएं, बाद बजट आवंटित करते हुए विकास कार्य कराया जाएगा। मौके पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, संत कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
.jpeg)