देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सामाजिक विषय का प्रशिक्षण बीएसए मुकुल आनंद पांडेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कुल 654 शिक्षकों ने छह चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत सामाजिक विषय में बदलाव, इतिहास,
भूगोल, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषयों को विद्यालय स्तर पर सरल, रुचिकर और प्रभावी ढंग से बच्चों तक कैसे पहुंचाया जाए, शिक्षकों से चर्चा परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डा सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता हरिवंश सिंह के साथ ही राजेश मौर्या, डा चंद्रशेखर तथा वाहय संदर्भदाता के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
.jpeg)