देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक किया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के लिए जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिए गए हैं, उसके अनुरूप वृक्षारोपण के लिए स्थल चिन्हित कर लें। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य का शत प्रतिशत रोपण सुनिश्चित कराया जाए। जनपद में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण व एनजीटी द्वारा पारित आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि जिन विभागों को फलदार पौधों की आवश्यकता हो, वह वन विभाग को पौधों की संख्या उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग परिसर में खाली स्थानों पर पौध रोपण कराएं। पौधरोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण व सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। सड़कों पर ओवरलोड कुड़ायुक्त वाहन जो कचरा सड़कों पर गिरा देते हैं, ऐसे वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क पर बने गड्ढो की मरम्मत करायी जाए। सड़क के किनारे साफ-सफाई करायी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने में ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोन नदी के किनारे बसे गांवों में आर्गेनिक खेती करने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे कम पानी की लागत में अधिक उत्पादन हो सकें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीएफओ राबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल
डीएफओ रेनुकूट कमल कुमार, एसडीओ शत्रुधन त्रिपाठी, एसडीओ ओबरा मयंक, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
.jpeg)