कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । जहां एक तरफ शासन- प्रशासन स्वच्छ सफाई अभियान चला रहा है ,वहीं बरियावन बाजार ,लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। आरोप है कि सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियो द्वारा गड्ढा खोदकर काफी दिनों से सुधि नहीं ले हे हैं , जिसके चलते निर्माण कार्य अवरुध्द है ,परिणामस्वरूप गड्ढे में एकत्रित पानी से दुर्गंध आ रही है। आने जाने वाले यात्रियों एवं यहां आसपास की रहने वाले लोग दुर्गंध का दंश झेल रहे है।
शासन -प्रशासन के अधिकारी कोई सुधि नहीं ले रहे है, बुरा हाल है गंदे पानी के पास के दुकानो के दुकानदार और अन्य दुकानदारों ने बताया की लोक निर्माण विभाग की लोग यहां आकर गड्ढा खोद कर चले गए , जिसके कारण गड्ढे के दुर्गंध युक्त पानी के दुर्गंध से , क्षेत्र की जनता परेशान है। क्षेत्र वासियों ने शासन -प्रशासन से गड्ढा मुक्त कराने एवं शीघ्र अति शीघ्र नाली निर्माण किए जाने की मांग की है ।ताकि क्षेत्रीय जनता को परेशानी से निजात मिल सके।