कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में, पूर्वी पुलिस अधीक्षक, आलापुर सर्किल के क्षेत्राधिकारी,आलापुर थाना अध्यक्ष के निर्देशानुसार, सब-इंस्पेक्टर राम खेलाडी ने अपनी टीम कांस्टेबल मनीष कुमार यादव और कांस्टेबल राम बहादुर सरोज के साथ मिलकर मंगलवार को सुबह एक विशेष मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वांछित आरोपी नीरज पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहम्मदपुर देवी दयाल है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है, को जुनेदपुर गांव में विश्राम यादव के ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नीरज के ऊपर यह मुकदमा एक नाबालिक लड़की के दिए गए तहरीर के आधार पर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।