देवल, ब्यूरो चीफ,डाला, सोनभद्र। चोपन बाजार स्थित गुरुद्वारा इंटर कालेज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों समेत एक कार को टक्कर मारते हुए मकान में घुस गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई जनहानि होने की खबर नहीं रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
जनकारी के अनुसार चोपन बाजार में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे मार्ग के किनारे खड़ी चार बाइकों समेत एक कार को टक्कर मारते हुए एक मकान की दीवाल से टकरा गया। हादसे का मंजर देख क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नुकसान का जायजा लेने के बाद ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
.jpeg)