देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश पांडेय को विधि प्रकोष्ठ (कांग्रेस) का जिलाध्यक्ष व संजीव सोनकर को विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकार यहा एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण ने दी। इन्होंने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को अधिवक्ता हित में बताया।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं की लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एडोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराकर अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करेंगे। नव नियुक्त शहर अध्यक्ष संजीव सोनकर ने सभी आए हुए अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो उम्मीद है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अधिवक्ता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेद्र नारायण ने कहा कि आज जगह-जगह अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और सरकार की तरफ से बेहद नकारात्मक रवैया देखने को मिल रहा है। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कहा कि जब अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं, तो लोगों
को न्याय कैसे प्राप्त होगा। इस अवसर पर कचहरी परिसर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संकट मोचन मंदिर में नव नियुक्त पदाधिकारी ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। मौके पर अखिलेश दत्त मिश्रा, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र चतुर्वेदी, धीरज पांडेय, रजनीश चौबे, शालिनी चतुर्वेदी, अविनाश त्रिपाठी, द्वारिका नाथ नागर, रेनू यादव, मनोज पांडेय, रवि शंकर, आदर्श देव पांडेय आदि मौजूद रहे।
.jpeg)