संतोष,देवल ब्यूरो,जनता इंटर कॉलेज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता महारैली मे पार्टी महासचिव रमेश दुबे के नेतृत्व में ब्राह्मणों के द्वारा शंखनाद कार्यक्रम से शुरू हुआ रैली का शुभारंभ प्रदेश में ब्राह्मणों को साधने का माध्यम बताया जा रहा है प्रदेश पटल पर छाया हुआ है जहां एक तरफ भाजपा सरकार में यूजीसी का मुद्दा लेकर सवर्ण समाज भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध मे खडा है वही प्रयागराज माघ मेले में ब्राह्मण बटुकों की शिखा पड़कर खींचने का भी मामला गरमाया हुआ है ऐसे में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा एक साक्षात्कार में कहना कि ब्राह्मण बटुकों की शिखा पकड कर खींचना महादोष है और इसका हिसाब वही खाते में दर्ज भी किया जा रहा है वही ठीक एक सप्ताह बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा एक कार्यक्रम मे ब्राह्मण बटुकों का सम्मान करते दिखे उसी क्रम में ओमप्रकाश राजभर के द्वारा आयोजित समरसता रैली में दश हजार ब्राह्मणों के पहुंचने का दावा भी किया गया कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण प्राचीन काल से समाज को एक सूत्र में जोड़ने , समाज को दिशा देने और समाज का सबसे बुद्धिजीवी वर्ग माना जाता रहा है ब्राह्मण संस्कृति, सभ्यता और राजधर्म को हमेशा उच्च स्तर पर रखा है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव रमेश दुबे के द्वारा ब्राह्मणों का नेतृत्व करने के लिए मंच से कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रमेश दुबे को एक सशक्त और बाह्मणत्व के सारे गुणों से परिपूर्ण बताया मंच पर विराजमान ब्राह्मणों ने शंखनाद से रैली को गति प्रदान की ब्राह्मणों ने शंखनाद कर 2027 का आगाज किया एनडीए को पुनः सत्ता मे वापसी का नाद शंखनाद से किया।
सामाजिक समरसता महारैली में गूंजा ब्राह्मणों का शंखनाद,क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
फ़रवरी 23, 2026
0
Tags