देवल संवाददाता, गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.02.2026 थाना प्रभारी सैदपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *विजई पुत्र लालचन्द्र* निवासी नोहटा विशुनपुर कलां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर सूचना के आधार पर *भितरी अण्डर पास* के पास थाना सैदपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1.विजई पुत्र लालचन्द्र निवासी नोहटा विशुनपुर कलां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष ।
*अपराधिक इतिहासः –*
1.मु0अ0स0 041/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर मय टीम जनपद गाजीपुर ।