देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 22.02.2026 को उ0नि मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक राम के कब्जे 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल जिसका नम्बर UP77J2819 बजाज प्लटिना बरामद की गई । उक्त के सम्बंध में कारण गिरफ्तारी बताकर अभियुक्त दीपक राम को हिरासत पुलिस मे लिया गया व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 318(4),317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
दीपक राम पुत्र भोला राम निवासी मदारी पुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
*अपराधिक इतिहासः –*
1.मु0अ0स0 52/2026 धारा 318(4),317(2) बीएनएस थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ।
*बरामदगी का विवरण –*
01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना 01 अदद मोबाईल रेडमी काला रंग
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ।