कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर तकनीकि जानकारी देने, मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने, कम पानी में बेहतर उत्पादन के साथ 20 गांवों में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
पानी संस्थान अयोध्या के निर्देशन में रोहिनी नीलेकन फिलोनथ्रोपी फाउंडेशन के सहयोग से जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा अम्बेडकरनगर जनपद के विकासखण्ड कटेहरी में संचालित मौसम परियोजना के अन्तर्गत नेनुआ अंगवल बिगहिया चौहानपुर पिपरिया रामचौरी आंतडीह रामपट्टी धानेतारा कदियापुर पाल्हनलोरपुर खजूरडीह रामनगर बिरतिहांपुर दान्दूपुर हरिश्चंद्रपुर जयसिंहपुर बुजौलिया किशुनीपुर सरखने में 300 से अधिक महिला किसानों के साथ बैठक की गई जिसमें क्लाइमेट वैरियर अनुपम ने जल बजट खेल कराया। क्लाइमेट वैरियर शकुंतला विश्वकर्मा ने जीवामृत बनाने का तरीका सिखाया। क्लाइमेट वैरियर गुलशनबानो बेडविधि से प्याज की रोपाई की तकनीकि बताई। क्लाइमेट वैरियर कुसुम ने कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन का ज्ञान बताया। क्लाइमेट वैरियर लीड शकुंतला यादव ने फसलों में खरपतवार नियंत्रण व फसल प्रबंधन पर विशेष टिप्स दिए।
बैठकों को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं को कृषि पद्धतियों पर सशक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण करना हमारा मकसद है। मानवाधिकार रक्षक मनोज कुमार ने लोगों को मृदा परीक्षण व कृषि योजनाओं पर बताते हुए भूमि को स्वस्थ रखने का संकल्प दिलाया।
बैठकों को सफल बनाने में निरकला गुलशन छोटेलाल अनुपम जूही शिवांगी पूजा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।