कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर मेदांता अस्पताल और नोबेलरे सोसाइटी का सहयोग जलालपुर (अम्बेडकर नगर) – आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, जलालपुर के तत्वावधान में नोबेलरे सोसाइटी एवं मेडांटा अस्पताल के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के स्थानीय मंच पर सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, टी.बी. जाँच, एक्स-रे आदि स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाएँ प्रदान की गईं। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख़्वाजा शिफाअत हुसैन (चेयरमैन – अल इमाम चैरिटेबल ट्रस्ट) ने अपने संबोधन में कहा –“समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है।”
उन्होंने आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे निरंतर समाजसेवी प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर जानिसार हुसैन ने कहा कि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना ही वास्तविक विकास की नींव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा और मानवता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।मौलाना सुहैल असगर ने कहा कि बीमार और असहाय लोगों की मदद करना न केवल हमारा सामाजिक, बल्कि धार्मिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेडिकल कैंप इंसानियत और करुणा के श्रेष्ठ उदाहरण हैं।मौलाना मोहम्मद अब्बास रिज़वी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य – दोनों ही समाज की रीढ़ हैं; जब ये मजबूत हों, तो हर व्यक्ति सशक्त बनता है। उन्होंने संस्थाओं के बीच ऐसे प्रयत्नों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इसके अतिरिक्त नासिर अली, मोहम्मद औन, तुफ़ैल अब्बास, मज़हर अब्बास, साहिल अब्बास, क़ासिम, नदीम, अबू तालिब एवं शब्बर रज़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस सफल आयोजन से क्षेत्र में आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रति लोगों का विश्वास और सम्मान और अधिक सुदृढ़ हुआ है।