आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन श्री रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद अपनी टीम के साथ पिलकिछा से गायत्री नगर मार्ग पर, बहद ग्राम बीरमपुर के पास चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान जितेंद्र यादव पुत्र अमरदेव यादव, निवासी ग्राम रमसापुर थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना खुटहन में मुकदमा अपराध संख्या 23/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।