आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर क्षेत्र के खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव स्थित रघुवर ब्रह्मबाबा मंदिर प्रांगण में श्रीनर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग प्रतिष्ठापना कथा, भजन एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठापना का कार्यक्रम पांच दिवसीय रहा जिसमें प्रथम दिवस वेदी पूजन, द्वितीय दिवस कर्मकुटि महास्नान, तृतीय दिवस कलश यात्रा, चतुर्थ दिवस अन्नाधिवाश वस्त्राधिवास, पंचम दिवस शिवलिंग स्थापना, झांकी दर्शन एवं श्री रामकथा अयोध्या से पधारे सौरभ शास्त्री के मुखारबिंद द्वारा अनुष्ठान कार्यक्रम वैदिक आचारों द्वारा संपादित हुआ। इस मौके पर भजन एवं भंडारा का आयोजन हुआ। प्रज्ञा संगीत मंडली द्वारा भजन गायिका मंदाकिनी मिश्र ने भजन राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में, ओ पापी मन करले भजन, गुप्ता धाम, राजा जी खजनवा दे द सोहर, विवाह गीत समेत अन्य भजनो कि शानदार प्रस्तुति से श्रोतागणों को भाव विभोर कर दिया। पंडाल में उपस्थित छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सुर में सुर मिलाता नजर आया। मंचस्थ भजन गायिका एवं वादकों को अंगवस्त्र भेटकर आयोजक त्रिलोकी नाथ मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी ने स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि रामजी बाल्यावस्था में सावले थे लोग उनको सावले राम पुकारते थे लेकिन सियाजी को अशोक वाटिका में देखने के बाद हरे राम कहलाए कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागणों एवं आयोजक को शुभकामना दिया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध खंजड़ी सम्राट मुन्ना भईया, गुलाब चंद्र सरोज पूर्व विधायक धरणीधर दुबे पूर्व कुलपति, श्रीभूषण मिश्र, बंशगोपाल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, डॉ प्रेम शंकर मिश्र पूर्व चिकित्साधिकारी, कुंवर भारत सिंह, श्रवण मिश्र, सतीश गुप्त, कृष्णलाला दुबे, कृष्ण प्रताप दुबे,शरद मिश्र, सुभाष मिश्र, डॉ बीडी मिश्र, अतुल दुबे के आलावा सैकड़ों की संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही।
राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में— भजन गायिका मंदाकिनी मिश्रा
फ़रवरी 17, 2026
0
Tags