संतोष,देवल ब्यूरो,आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ शैय्यायुक्त संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर ने लोगों को कैंसर के लक्षणों, जांच और रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू सेवन और गलत खान-पान से मुंह और गले का कैंसर फैल रहा है। ऐसे में हमें गलत खानपान से बचना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो लाखों जिंदगियां को प्रभावित करती है लेकिन समय पर जागरूकता और जांच से इसे हराया जा सकता है। कैंसर की बीमारी में हमें अपने आदत में बदलाव लाना चाहिए। कैंसर की बीमारी के लिए कहा गया है, "Prevention is better than treatment" ऐसे में हमें इलाज से ज्यादा अपने खान पान और आदतों में सुधार लानी चाहिए। यदि किसी तरह का मुंह में घाव हो गया हो, मुंह में लाल अथवा काला छाला पड़ गया हो और एक महीने से ज्यादा समय से ठीक न हो रहा हो तो तत्काल हमें संबंधित डॉक्टर को दिखाना चाहिए। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। जो माताएं अपने पुत्र को स्तनपान नहीं कराती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है। यदि एक महिला के कई पार्टनर्स होते हैं तो उन्हें सर्वाइकल का खतरा रहता है। ऐसे में हमें जागरूक रहना है और कैंसर को हर तरह से हराना है। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ.उमेश गुलाटी, डॉ ए.के. राय,डॉ दिनेश पटेल, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ.हम्मीर सिंह, डॉ हेमन्त सिंह, डॉ राजन वर्मा,डॉ आशीष कन्नौजिया,डॉ मुकेश गुप्ता,डॉ राजन शर्मा,डॉ अली हसन,डॉ शाहिद जमाल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय मिश्रा (भालू ), राघव सिंह वर्मा, विवेकानंद चतुर्वेदी, मनोज मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, सुनील कुमार,गुलाब चन्द यादव, रामशब्द, श्यामलाल वर्मा, प्रतीक पाण्डेय, कृपाराम वर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संतोष, संजय, तेजप्रताप निगम, ममता निर्मला, शिखा पाठक, पूजा, वीरेंद्र, मार्तंड प्रताप, बृजेश सिंह, विपिन यादव, निखिल, सोनू, जगन्नाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।