देवल संवाददाता, मऊ। तेलंगाना में आयोजित नेशनल बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अंडर-19 में जनपद के होनहार प्रवीण यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस दिशा में चैंपियन प्रवीण को डिस्ट्रिक बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि यह जनपद के लिए बहुत ही गौरव की बात है। जिले के प्रतिभाएं खेल के सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। प्रवीण के नेशनल चैंपियन होने से युवाओं को इस दिशा में भविष्य बनाने में प्रेरणा मिलेगी। जिले की प्रतिभाओं को नया आयाम दिलाने की दिशा में डिस्ट्रिक बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन निरंतर प्रयास करता रहेगा।प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने आगामी जून में साउथ-ईस्ट एशिया बाडी बिलि्ंडग प्रतियोगिता में प्रवीण भारत का नेतृत्व करेंगे। यह अपने जिले और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण होगा। स्थानीय प्रतिभाओं के विकास के लिए डिस्ट्रिक बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा सभी स्तर पर कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रवीण को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सभी संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।