देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत मोहल्ला गुलगडही वार्ड दो में गुरुवार रात चोर ने दरवाजे कुंडी तोड़कर तीन घरों को निशाना बनाया। घरों से तीन मोबाइल व 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। वारदात के बाद से नगर में दहशत का माहौल बन गया है।अदरी नगर पंचायत मोहल्ला गुलगडही वार्ड दो निवासी नागेन्द्र ने बताया गुरुवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। घर में रखा मोबाइल फोन व पैंट की जेब में पड़े 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। सतीश ने बताया उनके घर से एक मोबाइल फोन चोरी हुए। वहीं नगर के अजय कुमार ने बताया चोर उनके घर से भी मोबाइल फोन चुरा ले गए। मोबाइल कवर में रखा दो हजार रूपये चोर चुरा ले गए। छत पर सूटकेस ले जाकर लाक तोड़कर कपड़े बिखरा दिया। स्वजन को शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। स्वजन घर में सामान बिखरा देख दंग रह गया। पीड़ित ने कोपागंज पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के बाद से नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है।