देवल संवादाता,वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर सोमवार को मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग की ओर से 21 भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। कार्रवाई को लेकर सुबह एसीपी दशाश्वमेध द्वारा पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के बीच दालमंडी में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई।
कार्रवाई के बीच दुकानदार ने विरोध में पेट्रोल फेंककर दुकान में आग लगा दी। इस दौरान उसने खुद को भी आग के हवाले करने की चेतावनी दी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को पीछे हटने के लिए कहा गया।
दालमंडी में कार्रवाई से पहले एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने फोर्स को गाइड किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा। इसे लेकर चौक थाने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची है। एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि कार्रवाई के दौरान विरोध हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से तैयार रहिए। बिना डंडा और हैवी प्रोटेक्टर के न जाएं।