कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकासखण्ड जहाँगीरगंज में 3 - 6 वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह बात बी.आर.सी. देवरिया बुजुर्ग में मंगलवार को आयोजित ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल एस.सी.एस.टी.आयोग की सदस्य रही ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें। आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अंर्तगत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी। इस दौरान संचालन कर्ता अनुराग तिवारी,ए.आर.पी. पुष्पेंद्र दूबे प्रदेश उपाध्यक्ष,ए.आर.पी.कमलेश,ए.आर.पी.ब्रह्मदेव तिवारी,ए.आर.पी. हरिवंश दूबे,ए.आर.जी. श्वेता सिंह,एस.आर.जी.हरीराम तिवारी,प्रबन्धक ओंकारनाथ सिंह समेत सभी नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।