देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 39 हजार रुपए की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डरा-धमकाकर 21,000 की ठगी कर ली गई थी। वहीं अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी से अज्ञात कॉलर ने लोन ऐप कंपनी के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से 1,799 की धोखाधड़ी की थी। दोनों मामलों में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराई
गई 21,000 की धनराशि रामलखन तथा 1,799 की राशि अजय कुमार के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
