देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेलते हुए अखंड 11 उत्तराखंड व यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया। जिसमे टीम ने यूनाइटेड क्लब सिवान को हराकर 2:1 से मैच जीत लिया। आज का मैच खैराबाद व इन्दारा के बीच खेला जाएगा।मेला परिसर में चल रहे स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के मंगलवार को दूसरे दिन मैच अखंड 11 उत्तराखंड और यूनाइटेड सिवान के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचकारी रहा। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे अखंड 11 उत्तराखंड की टीम ने दो गोल व यूनाइटेड क्लब सिवान टीम ने एक गोल किया। इस दौरान आसाम टीम ने 2:1 से मैच जीत लिया।अखंड 11 उत्तराखंड के खिलाड़ी हरेंद्र बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल करते हुए टीम का हौसला बुलन्द किया और टीम कों जीत हासिल दिया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सहाबुद्दीन खान ने किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अबुज्जर अहमद,रहमत तुल्ला, संतोष विहार ने रेफरी किया। कमेंट्री नसीम सिद्धकी व गुड्डू शर्मा ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रधान जुबैर अहमद, सरफुद्दीन,धीरेंद्र सिंह,तुफैल अहमद,नसीम, मुन्ना,स्माइल,शाहिद,मोजाहिद,अतहर, रेहान साहब आदि मौजूद रहे।