देवल संवाददाता, अशोक ठाकुर,कोपागंज। मंगलवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण के उप निदेशक संजय कांत तिवारी खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने ब्लाक कार्यालय के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप निदेशक ने कार्यलय के अभिलेखों और पत्रावलियों के रख रखाव और उसकी जांच करते हुए सम्बंधित कर्मियों से जानकारी ली। उप निदेशक ने अपने निरीक्षण के दौरान कार्यलय के भवनों और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के दिवाल पर लिखे गए पंचायत सचिवों के नाम के सुची में नाम में मात्रा गलत लिखने पर उप निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इस तरह की गलती आप ही लोगों की रहेगी तो बाकी लोग क्या सोचेंगे। उन्होंने कार्यलय के कर्मचारी को बुलाकर तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जनसुनवाई सुचना सम्बंधित शिकायतों और उसके निस्तारण के बारे में भी उप निदेशक ने जानकारी ली। इस दौरान उप निदेशक ने ब्लाक कर्मियों को निर्देश दिया कि वे शासन के निर्देशों के अनुसार योजनाओं का संचालन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से करें ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों को मिल सके। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण के योजनाओं सम्बंधित भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे मंडल के खंड विकास कार्यालय के निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश तिवारी,एडीओ एग्रीकल्चर ओम प्रकाश,सत्येन्द्र सिंह,सुनील यादव, हरिरंजन यादव आदि ब्लाक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।