देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन। फतेहपुर मण्डाव मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार के सिकडिकोल तिनमुहनी पर अनियंत्रित मैजिक पिकअप के टक्कर से महिला की हुई मौत एक घायल। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मधुबन दोहरीघाट मार्ग केदरगाह बाजार के सिकडिकोल तिनमुहनी पर दोहरीघाट से आ रही अनियंत्रित मैजिक पिकअप सड़क के बगल अपने मड़ई पर डाल बिन रही महिला के ऊपर पिकअप चढ़ जाने से महिला काली देवी पत्नी विंध्याचल 58 निवासी दरगह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बगल में बैठी महिला कुसुम पत्नी स्वर्गीय रामबदन 70 निवासी भैसहा थाना मधुबन गम्भीर रूप से घायल हो गये आनन फानन में आस पास के लोगो ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने काली देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि कुसुम देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।वही घटना की सुचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुँचकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया।