देवल संवाददाता, आजमगढ़। 3 फरवरी की रात्रि में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा व्यक्ति, वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही थी। सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम डेमरी मकदुमपुर में पूर्व में हुई गोकशी की घटना में संलिप्त शातिर गोतस्कर पुनः एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर गोकशी की नीयत से दीदारगंज–सरायमीर मार्ग होते हुए उक्त ग्राम की ओर जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर पुलिस बल द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। सिकरौर सहबरी के आगे संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर अवरोधक तोड़ते हुए तेज गति से वाहन भगा दिया। पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई, जिसमें बदमाशों द्वारा पिकअप वाहन छोड़कर पैदल भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, किंतु बदमाशों द्वारा पुनः फायरिंग का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 02 बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे एवं भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर फरार हो गए।
घायल अभियुक्तों की पहचान
01. रफीक उर्फ टोनी पुत्र रसीद, निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर और 02. राहुल यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी गरावपुर, थाना दीदारगंज, के रूप में की गयी।
घायल अभियुक्तों द्वारा मौके से फरार अभियुक्तों के नाम पूछने पर सलमान पुत्र मिट्ठन कुरैशी, निवासी शेरवा, थाना सरायमीर, और मन्नान पुत्र मिट्ठन कुरैशी, निवासी शेरवा, थाना सरायमीर बताया गया।
घायलों को इलाज हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
मौके से 01 पिकअप वाहन, जिस पर लदा हुआ 01 प्रतिबंधित पशु (बरामद प्रतिबंधित पशु को सुरक्षित कर आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई गई है), 02 तमंचा .315 बोर, 02 फायरशुदा कारतूस.315 बोर, 01 मिसफायर कारतूस .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, नगद धनराशि एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डेमरी मकदुमपुर में दिनांक *16.12.2025* को गोकशी की एक गंभीर घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में थाना सरायमीर पर *मु0अ0सं0 481/2025 अंतर्गत धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में प्रतिबंधित पशु को ग्राम डेमरी मकदुमपुर स्थित कब्रिस्तान के पास लाकर काटने का प्रयास किया गया था। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभियुक्तगण कटा हुआ प्रतिबंधित मांस, चाकू-चापड़, तराजू-बाट व अन्य सामग्री छोड़कर फरार हो गए थे, जबकि शेष जीवित प्रतिबंधित पशु को पुलिस द्वारा सुरक्षित किया गया था। वर्तमान मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त रफीक उर्फ टोनी पुत्र रसीद निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर तथा राहुल पुत्र दिनेश यादव निवासी गरावपुर, थाना दीदारगंज द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त पूर्व घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि उपरोक्त घटना में उनके साथ सलमान पुत्र मिट्ठन कुरैशी निवासी शेरवा, थाना सरायमीर, मन्नान पुत्र मिट्ठन कुरैशी निवासी शेरवा, थाना सरायमीर, अबुशाद पुत्र अब्दुल अली उर्फ बेचन अली निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर, अबुजैद पुत्र अब्दुल अली उर्फ बेचन अली निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, दिलशाद पुत्र अब्दुल अली उर्फ बेचन अली निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर, फरीद पुत्र नासिर निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर, शकील पुत्र रसीद निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर, रेहान पुत्र आफताब निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर एवं कामरान पुत्र आफताब निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर—सम्मिलित थे। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उक्त अभियुक्तगण संगठित रूप से जौनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्रों से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर पिकअप वाहन से ग्राम डेमरी मकदुमपुर लाते थे तथा गोकशी कर अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस का विक्रय कर आपस में धनराशि का बंटवारा करते थे।