देवल संवाददाता, इन्दारा। प्रज्ञा मौर्या महिला कांस्टेबल को उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। जिसे लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ज्ञातव्य हो कि प्रज्ञा मौर्या जनपद प्रयागराज के हण्डिया थाने पर तैनात हैं। इनके उत्कृष्ट कार्य करने व सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रमाण पत्र व मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। जिसे हण्डिया थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेन्र्द कुमार शुक्ला,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा महिला उप निरीक्षक सुभी वर्मा द्वारा सम्मानित करते हुए प्रदान किया गया। इससे पहले भी श्रीमती मौर्या को आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।कोपागंज विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत पी.टी. व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन तथा योगा में जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कर्मठता का परिचय दिया है। दर्जनों अवार्ड से सम्मानित किया गया है।अपने पिता के नक्शे - कदम पर उनकी प्रेरणा से प्रज्ञा मौर्या ने भी 11 जुलाई 2018 में उ. प्र. पुलिस के कांस्टेबल पद पर अपनी पहली ज्वाइनिंग प्रयागराज जनपद के मऊ आइमा पर की। इसके वाद इनका तबादला उतराँव हुआ। जहाँ पर 2024 में आइ.जी.आर.एस. पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य कर प्रयागराज को पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर तत्कालीन पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत गंगा नगर कमिश्नरेट प्रयागराज ने सम्मानित किया। तथा प्रोत्साहन स्वरुप एक हजार रूपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रज्ञा मौर्या राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय खिलाड़ी योगासन रामनिवास मौर्य निवासी ग्राम लैरोदोनवार थाना कोपागंज मऊ की पुत्री हैं।