.jpg)
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के कैम्प कार्यालय मैहर देवी मंदिर के सामने परमानतपुर में स्व. डा. राजेन्द्र प्रसाद और स्व. खुदीराम बोस का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1950 से 1962 तक राष्ट्रपति पद सम्भाला। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता और महात्मा गांधी के अनुयायी थे जिन्होंने नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन जैसी कई आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने संविधान सभा का नेतृत्व किया और 1946-47 में कृषि और खाद्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 11 दिसम्बर 1946 को उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया जिसने भारत के संविधान का निर्माण किया।
देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं खुदीराम बोस किये गये याद
दिसंबर 04, 2025
0
Tags